अंबिकापुर,27 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। ऑल इंडिया विश्वविद्यालय मिनी गोल्फ महिला-पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जयपुर में 1 से 5 मार्च तक आयोजित होना है। जिसमें संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा की टीम प्रतियोगिता में शामिल होगी। सरगुजा मिनी गोल्फ संघ के खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। चयनित सभी खिलाड़ी गांधी स्टेडियम में राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के मार्गदर्शन प्रशिक्षण दिया जाता है। टीम में पुरुष वर्ग से आकाश दुबे, साकेत केडिय़ा, अभिषेक सोनी, आनंद कुमार, अरमान खान एवं महिला वर्ग से प्रिया जायसवाल, प्रियंका पैकरा, संशिता एक्का, साक्षी गुप्ता, संध्या सोनी शामिल हंै। सरगुजा एनएसयूआई खेल विभाग चैयरमैन रजत सिंह ने बताया कि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में मिनीगोल्फ खेल को जुड़वाने के लिए राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह के लंबे समय से प्रयास के बाद यह खेल विश्वविद्यालय में शामिल हुआ और विश्वविद्यालय दूसरी बार ऑल इंडिया चैंपियनशिप में शामिल होने जा रही है। पिछले वर्ष ऑल इंडिया विश्वविद्यालय मिनी गोल्फ महिला-पुरुष प्रतियोगिता में भी पहली बार कई मेडल जिते थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur