Breaking News

कुसमी@जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने पहुँचविहीन गांव में लगाया जनचौपाल

Share

  • उपेश सिन्हा –
    कुसमी,26 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम टाटीझरिया के आश्रित पहुँचविहीन ग्राम मैलपारा में जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह सरपंच उपसरपंच सहित ग्रामीणों के बीच जनचौपाल लगाया गया ,मिली जानकारी के मुताबिक गांव की लगभग आबादी 100 की बताई जा रही है ,जहाँ ग्रामीणों के बीच जनप्रतिनिधियों ने चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुये,जहाँ ग्रामीणों ने जनचौपाल में बताया कि सड़क नही होने की वजह से ग्रामीणों को काफी समस्या से जुझना पड़ता है ईलाज के लिये आने जाने में काफी परेशानी होती है समय पर ईलाज नही हो पाता है वही बाजार आने जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है, साथ ही पीने के पानी की समस्या को दुर करने की मांग भी जन चौपाल में उठी वही मौके पर पहुँचे जिला पंचायत के सदस्य अंकुश सिंह ने पानी के लिये बोरिंग की व्यवस्था के साथ सड़क सहित अन्य मांगों को पुरा करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया,जनचौपाल में ग्राम पंचायत के सरपंच उपसरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण शामिल हुये।

Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply