Breaking News

अंबिकापुर@पगडंडी रास्ते में गिरने से आहत ग्रामीण की मौत

Share

अंबिकापुर,26 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।पगडंडी रास्ते में गिर जाने से एक ग्रामीण को शरीर के अंदरूनी चोट लगी थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लुकस मरूम पिता स्व. विशुन मरूम उम्र 52 वर्ष बलरामपुर जिले के भीतर सोनी का रहने वाला था। 24 फरवरी को गांव में किसी के घर शादी थी। वह रात को शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पगडंडी रास्ते में फिसलकर गिर गया था। इससे उसके शरीर में अंदरूनी चोट लगी थी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले गए। दूसरे दिन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकत्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply