अंबिकापुर,26 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। 15 वीं आल इंडिया पुलिस बेडमिंटन चैंपियनशिप 20 से 26 फरवरी तक चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित की गई थी। प्रतिस्पर्धा में देश के सभी राज्यों की पुलिस एवं सेंट्रल पारा मिलिट्री के कुल 38 यूनिट्स के बीच उक्त बेडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें छाीसगढ़ पुलिस टीम से सरगुजा जिले की पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, सूरज सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक अंजलि येरवारा शामिल हुई थीं। एसपी भागवना गुप्ता गुप्ता द्वारा अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी सह खिलाड़ी अंजलि येरवारा के साथ महिला डबल चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल एवं महिला सिंग्ल बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में ने वर्ष 2017 से अब तक लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचा है। साथ ही मिक्स्ड डबल चैंपियनशिप में भावना गुप्ता एवं सूरज सिंह परिहार द्वारा ब्रॉन्ज मेडल जीतकर छाीसगढ़ पुलिस टीम को गोल्ड एवं ब्रॉन्ज मेडल से गौरवान्वित किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur