Breaking News

अम्बिकापुर,@आगामी चुनाव को जिताने में विधि प्रकोष्ठ की भूमिका महत्वपूर्ण

Share


अम्बिकापुर, 26 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। भाजपा विधि प्रकोष्ठ का संभागीय बैठक प्रदेश संयोजक जय प्रकाश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। इस दौरान जय प्रकाश चंद्रवंसी द्वारा अधिवक्ता कल्याण एवं भारतीय जनता पार्टी में अधिवक्ताओं का विशिष्ठ कार्यों का उल्लेख करते हुए यह बताया गया कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के आदर्शों को जन जन तक पहुंचाने हेतु विधि प्रकोष्ठ के समस्त सदस्यों का सहयोग आवश्यक है। चुनाव से सम्बंधित आगे की कार्य योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि भाजपा संस्कारिक पार्टी है और इसकी रीति नीति से प्रभावित होकर हजारों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आगामी चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रशांत शंकर त्रिपाठी, राजेश तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता केएन पाण्डेय एवं अशोक दुबे उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में संभाग स्तर पर जिला संयोजक धरमेन्द्र दुबे, गिरीश पटेल, सुदामा यादव एवं अरुण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के सह संयोजक संजीव पाण्डेय एवं अनिल गोयल, अरविन्द कनौजिया, शैलेन्द्र सिंह, श्यामलाल गुप्ता, विवेक पाण्डेय, अमरेन्द्र गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अभिवक्ता भी सम्मलित थे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया,@ खबर का असर

Share घुनघुट्टा रिसोर्ट से हटा ‘विभागीय ग्रहण’ अब आम जनता के लिए खुले ‘ट्री हाउस’ …

Leave a Reply