Breaking News

अंबिकापुर@आधी रात को तेज रफ्तार बाइक चौक से टकराई, दुर्घटना में दो युवक की मौत,एक घायल

Share


अंबिकापुर,26 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। शनिवार की देर रात बाइक में सवार होकर तीन युवक शहर में घुमने निकले थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण शहर के चिलम चौक के पास अनियंत्रित हो गई और चबुतरे से टकराने से भीषण दुर्घटना हो गया। दुर्घटना में दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक नेपाल का निवासी है। सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम उदारी निवासी अखिलेश उरांव पिता गोपाल उरांव 27 वर्ष, बनारस निवासी रतन शर्मा उर्फ दप्पू 30 वर्ष तथा नेपाल निवासी मनीष थापा 26 वर्ष अंबिकापुर के सतीपारा में किराए के मकान में एक साथ रहते थे। तीनों चौपाटी में विकास शर्मा के बाउल चाइना बिरयानी सेंटर में काम करते थे। एक साथ काम करने की वजह से तीनों में अच्छी दोस्ती थी। शनिवार की रात करीब 2 बजे तीनों अचानक बाइक से शहर में घूमने निकल पड़े। वे महामाया रोड में तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। वे रिंग रोड स्थित महामाया प्रवेश द्वार के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक चौक पर चबूतरे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अखिलेश उरांव व रतन शर्मा उर्फ दप्पू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनीश थापा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस की रात्रि गश्त टीम व डायल 112 को मिली, वे मौके पर पहुंच गए। फिर पुलिसकर्मियों द्वारा तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने अखिलेश व रतन को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतकों व घायल के परिजनों को दे दी है। युवकों की बाइक के चौक पर चबूतरे से टकराने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार में होने के कारण ही बाइक अनियंत्रित होकर चबूतरे से जा टकराई। पुलिस ने रविवार को पीएम पश्चात मृतकों का शव उनके परिजन को सौंप दिया।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply