Breaking News

अंबिकापुर@होटल व डीजे संचालकों की ली गई बैठक

Share


अंबिकापुर,24 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।आईजी राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालकों एवं होटल संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में डीजे संचालकों को किसी भी आयोजन मे डीजे संचालन से पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने एवं तय समय सीमा के भीतर ही डीजे संचालन करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए साथ ही डीजे संचालक एवं होटल संचालको को साउंड सिस्टम की आवाज तय मानकों के अंतर्गत रखने एवं समय का विशेष ध्यान रखने हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए। आयोजन के दौरान तय समय सीमा रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन होने पर डीजे संचालक एवं होटल संचालक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु हिदायत दी गई हैं, साथ ही होटल संचालको को व्यवस्था बनाये रखने मे सहयोग देने की अपील की गई। बैठक के दौरान नगर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग एवं सरगुजा जिले के सभी होटल संचालक सहित डीजे संचालक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply