- रवि सिंह-
बैकु΄ठपुर 11 नवम्बर 2021 (घटती-घटना)। 26 अक्टूबर को लोगों को सुविधा के लिए यात्री ट्रेन चलाने आंदोलन किया गया था जिसे लेकर रेलवे द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया था। जिस पर विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि हम गांधीवादी विचारधारा के लोग गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर सोई हुई केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास किया था ताकि क्षेत्र में संचालित होने वाली ट्रेन शुरू की जा सके। पर समस्या से निजात दिलाने के बजाय केंद्र की गैर जिम्मेदार सरकार द्वारा हम सभी पर कानूनी कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया है।
ज्ञात हो की रेल रोको आंदोलन को लेकर विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज किए जाने तथा उन्हें बयान देने के लिए रेलवे थाने में बुलाने पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे थाने तो पहुंचे लेकिन जब वहां मौजूद निरीक्षक ने सभी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बयान दर्ज कराने को कहा तो विधायक वहां से लौट आए और कहा कि जब सभी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी होगी तब अपना बयान दर्ज कराएंगे। आप को बता दें कि बीते पखवाड़े चिरमिरी से चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर विधायक डॉ विनय जायसवाल अपने समर्थकों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रेल रोको आंदोलन की घोषणा किए थे, जिसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ रेलपाथ पर बैठ गए, इस आंदोलन से एक यात्री गाड़ी समेत नौ माल गाडç¸यों का परिचालन प्रभावित हुआ था जिसके बाद रेलवे ने इस प्रदर्शन में मौजूद सभी लोगों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया, आज इसी मामले को लेकर विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं को अपना बयान दर्ज कराने के लिए रेलवे थाने बुलाया गया था मगर यहां विधायक इस बात पर अड़े रहे कि वह जनहित के लिए आंदोलन कर रहे थे ऐसे में उन पर अपराध दर्ज करना बेहद गलत है और तो और विधायक यही चुप नहीं रहे उन्होंने यह भी कहा कि षडयंत्र पूर्वक इन ट्रेनों को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे में सफल नहीं होने देंगे फिलहाल अभी किसी भी कार्यकर्ता का बयान दर्ज नहीं हो पाया है इस मामले में थाना प्रभारी रेलवे ने कहा है कि सभी आंदोलनकारियों की पहचान कर नोटिस जारी की जाएगी उसके बाद सभी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur