Breaking News

अंबिकापुर@घर के पालतू कुत्ते के काटने से बालक की मौत

Share

-संवाददाता –
अंबिकापुर,22 फरवरी 2023(घटती-घटना)। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा निवासी 10 वर्षीय बालक को 20 फरवरी को घर का पालतू कुत्ता काट लिया था। इसके बाद बालक को उल्टी दस्त शुरू हो गई थी। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार साहिल एक्का पिता प्रभू राम उम्र 10 वर्ष राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा का रहने वाला था। वह 20 फरवरी की शाम को स्कूल से घर आया और आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते बालक का पैर घर के पालतू कुत्ते के पैर पर चढ़ गया। इस दौरान गुस्से में कुत्ते ने बालक के पैर में काट दिया। बालक रोते हुए घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन तत्काल उसे इलाज कराने अस्पताल नहीं ले गए और उसे घर में ही कपड़े से जख्म को बांध दिया। इसके बाद दूसरे दिन बालक को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। परिजन शाम को उसे इलाज के लिए राजपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply