Breaking News

अंबिकापुर@केन्द्र सरकार के इशारे पर ईडी छाीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ को कर रही परेशान

Share


अंबिकापुर,21 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं पर हुए ईडी की कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज युवा कांग्रेस सरगुज़ा द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस सरगुज़ा के जिलाध्यक्ष विकल झा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ईडी का पुतला जलाया और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा तथा छाीसगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से भाजपा घबरायी हुई है केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी, छाीसगढ़ के कांग्रेस नेताओ को परेशान कर रही है। पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रैली निकाल कर प्रधानमंत्री के पुतले के साथ घड़ी चौक पहुचे थे। पुतला जलाने को लेकर युवक कांग्रेसियो की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। इस कार्यक्रम में जि़ला कांग्रेस महामंत्री अख़्तर सैय्यद, जि़ला प्रवक्ता आशीष वर्मा,पप्पन सिन्हा, मदन जायसवाल, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, सुनील मिश्रा, काजू,मग्गू सिंह,उाम रजवाड़े, जाकेश रजवाड़े विकास केशरी, प्रीतिका विश्वकर्मा, हिमांशु अग्रवाल, पवन सिंह, आकाश अग्रहरी, निशांत सिन्हा, आकाश यादव, अभिषेक सोनी, सोमा मुखर्जी, संजर नवाज़, सोनम गुप्ता, काजल गुप्ता, साक्षी गुप्ता, पवन सोनी, ओमकार दूबे आदि उपास्थित थे।


Share

Check Also

सोनहत/कोरिया,@ खबर का असर

Share घुनघुट्टा रिसोर्ट से हटा ‘विभागीय ग्रहण’ अब आम जनता के लिए खुले ‘ट्री हाउस’ …

Leave a Reply