Breaking News

अंबिकापुर@नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर19 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। लखरपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र की एक नबालिग लड़की खेत की ओर गई थी। इस दौरान ग्राम गोरता निवासी अमृत ङ्क्षसह करयिाम ने नबालिग के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुुंची और मामले की जानकारी परिजन को दी। परिजन ने मामले की रिपोर्ट लखनपुर थाने में दर्ज कराया था। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अमृत सिंह करियाम निवासी गोरता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर डॉ. प्रशांत देवांगन, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, अरुण गुप्ता प्रधान आरक्षक. मुक्तिलाल तिर्की, अनिल कामरे, शिवशंकर सिंह, आरक्षक सुयश पैकरा, अशोक सिंह, देवेंन्द्र सिंह , संजीत मांझी, जानकी राजवाड़े, दशरथ राजवाड़े, ज्ञान तिग्गा एवं साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply