
अंबिकापुर,18 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। महाशिवरात्रि के मौके पर फिर से दोहराई गई जब प्रतापपुर रोड सहेली गली स्थित भगवान शिव की धूमधाम से बारात निकली। प्राचीन वाद्ययंत्रों के साथ इस बार अलग-अलग जगह में डीजे के साथ अलग-अलग टोली बारात में नाचते-झूमते निकली। शाम को पुलिस लाइन स्थित गौरीमंदिर में भगवान शिव एवं पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि पर शहर में यह आयोजन अपने आप में अनोखा होता है। शिवशंकर कीर्तन मंडली ने 43 साल पहले यह आयोजन शुरू किया और तब से इस दिन बाजे-गाजे के साथ शिव की बारात निकलती है। शनिवार को भगवान शिव की बारात निकली। वहां मौजूद महिलाओं ने मंगल गीत गाया। बाराती नाचते-झूमते शामिल हुए। बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया। शाम को बारात पुलिस लाइन स्थित गौरी मंदिर पहुंची, जहां रात में विवाह संपन्न हुआ। रविवार को सहेली गली केदारपुर स्थित भगवान शिव मंदिर प्रांगण में आशीर्वाद समारोह के रूप में महा आरती पश्चात शाम 7 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मण्डली के अध्यक्ष राम परीखा पाण्डेय, किशोरीलाल गुप्ता, रामदेव राम, प्रमोद मिश्रा, विनोद वर्मा, रविन्द्र दुबे (बाबू), भोला नाथ विश्वकर्मा, संजु चौबे, दिलीप पाण्डेय, मनोज मिश्रा, अनित पूरी, संजय कुमार मिश्रा, श्रीराम पाण्डेय, हरिगोविन्द, राजगीर ऋषिकान्त दुबे, विनय पाण्डेय, संजीव कुमार पाण्डेय, राजू, शैलेन्द्र सिंह, बृजमोहन लाल, मुकेश तिवारी (पुजारी), नरेश यादव एवं धरनीधर सहित सभी सदस्य सक्रिय रहे। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रतापपुर रोड सहेली गली स्थित भगवान शिव की धूमधाम से बारात निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे शामिल हुए। महिलाएं नाचते-गाते हुए शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुए पुलिस लाइन स्थित गौरीमंदिर पहुंचीं। भगवान शिव की प्रतिमा को रथ पर सवार किया गया था। इस दौरान शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत भी किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur