Breaking News

अंबिकापुर,@अज्ञात कार की टक्कर से घायल ग्रामीण की मौत

Share


अंबिकापुर,16 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-लखनपुर मार्ग पर स्थित मेन्ड्राकला के पास अज्ञात कार ने एक ग्रामीण को टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेवित पिता नंबदकेश्वर उम्र 52 वर्ष मेन्ड्राकला अंबिकापुर का रहने वाला था। वह 15 फरवरी की शाम को सड़क किनारे खड़ा था। तभी अंबिकापुर की ओर से लखनपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सेवित गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply