Breaking News

अंबिकापुर@24 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी रहे एक दिवसीय अवकाश पर

Share


अंबिकापुर,15 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 फरवरी को सामुहिक ऐच्छिक अवकाश लेकर विरोध जताया। प्रदेश भर के स्वास्थ्य कर्मचारियों को अवकाश पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर असर पड़ा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रही। दवा वितरण का भी काम प्रभावित रहा। दवा वितरण का काम फार्मासिस्ट छात्र-छात्राओं के भरोसे रहा। इसी तरह लैब का काम भी प्रभावित रहा। केवल भर्ती मरीजों का ही सौंपल की जांच की गई। ओपीडी मरीजों का जांच नहीं किया गया। गौरतलब है कि 24 सूत्रीय मांगों को लेकर छाीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ 15 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया था। निर्णय के अनुसार स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर विरोध जताया और अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ का कहना है कि अत्यंत कम वेतन सुविधाओं पर जन सेवा का कार्य करते हैं विभाग में अधिकांश संवर्ग एकल पद है। उप स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर बड़े अस्पतालों में कर्मचारी अपनी पूर्ण क्षमता से कार्य करते हुए स्वास्थ्य विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मानकों में उच्च स्थान प्राप्त करने में मदद दे रहे हंै। जिलाध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह एवं प्रांतिय महामंत्री अनिल कुमार पाण्डेय ने साझा व्यान में कहा कि संचालक स्वास्थ्य सेवाएं छाीसगढ़ आयुष द्वारा समिति गठित कर वेतनमान संशोधन संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जिसे मंजुरी देकर प्रस्तावित वेतन मान का लाभ दिया जाए।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply