Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की स्कूटी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,15 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। चोरी की स्कूटी के साथ मणिपुर चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्यकर्मी सुजाता बड़ाईक निवासी अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ड्यूटी करने 12 फरवरी को आई थी। वह अपनी स्कूटी को अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। इस दौरान अज्ञात चोर ने स्कूटी पार कर दी थी। इस मामले की रिपोर्ट सुजाता ने मणिपुर चौकी में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अजय राजवाड़े उर्फ सुफल निवासी दरिमा एवं सोयब अख्तर राजवाड़े निवसी लखनपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों अस्पताल से स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनके कजे से स्कूटी भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फिरदौसी, प्रआर सतीश सिंह, महेश सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, इम्तियाज अली, सुरेश गुप्ता, मुकेश चौधरी सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply