अंबिकापुर, 14 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सोसाइटी ऑफ सरगुजा की विशेष बैठक स्थानीय होटल पंचानन में 3 फरवरी को आयोजित की गई। बैठक में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स द्वारा किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यों के कानूनी पहलुओं एवं अन्य तकनीकी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए एवं निराकरण किया गया साथ ही सदस्यों से संबंधित समस्याओं का बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर संस्था के नियमों एवं सीए प्रोफेशन से संबंधित मानकों का पालन नहीं किए जाने के कारण सीए संजय अग्रवाल निवासी बरेजपारा अम्बिकापुर के सीएएसएस की सदस्यता दो वर्षों के लिए निलंबित करने का निर्णय लिया है। सभा में संगठन के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी बात रखी और संस्था एवं प्रोफेशन की बेहतरी के लिए अपने सुझाव दिए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur