कार्यकर्ताओ की नाराजगी होगी दूर,कोई गुटबाजी नही सभी पार्टी के लिए करेंगे काम
सूरजपुर,12 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के विकास हेतु बेहतर काम किया है। गांव से लेकर शहर तक के विकास के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे आम लोगो में कांग्रेस सरकार के प्रति भरोसा जगा है। किसानो को अपनी पसीने की उपज बेचकर अच्छा खासा मुनाफा हुआ है। वहीं महिलाओ युवाओ व मजदूरों के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उक्त बातें रविवार को स्थानीय सर्किट हाऊस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवती राजवाड़े व जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा ने कही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विकास कार्यो को लेकर जनता तक पहुंचेगी और परिणाम भी बेहतर होगा। कार्यकर्ताओ की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में नेताद्वय ने कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ की नाराजगी दूर करने का प्रयास किया गया है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के लिए काम किया है और आगे भी करेगा। कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी है और आने वाले विधानसभा में भी कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी लगन व मेहनत से कम करते हुए प्रदेश में किये गए जनकल्याणकारी कार्यो व योजनाओं एवं विकास कार्यो को लेकर जनता तक जाएंगे। नेताद्वय ने कहा कि पार्टी विकास कार्य करती है पर उन कार्यो को जनता तक पहुंचाने का कार्य मीडिया के माध्यम से संभव हो पाता है। इसके लिए उन्होंने मीडिया का आभार व्यक्त किया।उन्होंने एक सवाल के जबाब में कहा कि कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता टीएस बाबा के साथ थे, है और रहेंगे उन्होने कहा कि बाबा किसी दीगर पार्टी में नही जाएंगे।कुछ सवालों का जबाव समय के साथ मिलता है।जिस पर आज कोई तर्क वितर्क नही हो सकता। कार्यकर्ताओं के पूछ परख के सम्बंध में कहा कि पार्टी ने इस मसले को गम्भीरता से लिया है आने वाले दिनों में सब ठीक हो जाएगा।आने वाले समय मे कार्यकर्ताओ की नाराजगी दूर हो सकेगी ।इस मौके पर लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी सिंह,मंडी उपाध्यक्ष राजीव सिंह,आदि ने भी पत्रकारों से मुखातिब होते कहा कि कांग्रेस ने बीते चार वर्ष सभी वर्गों खास कर किसान को हित के लिए अनेक कार्य किये है जिसके बलबूते वे 2023 का चुनाव भी जीतेंगे।एक सवाल के जवाब में नेताओ ने कहा कि बाबा के मुख्यमंत्री नही बनने का मलाल सरगुजा के सभी लोगो को है और अगर वे मुख्यमंत्री होते तो सरगुजा में आज जितने काम हुए है उससे कहीं ज्यादा काम दिखता पर यह पार्टी का फैसला है जिसे सभी जानते है।नेताओ ने कहा कि उम्मीदवार कौन होगा यह पार्टी तय करेगी पर यह जरूर है जिसके नाम पर कार्यकर्ताओं की सहमति होगी वही पार्टी का उम्मीदवार होगा।जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे अगर दावेदारी करेंगी तो भटगांव ही मुफीद होगा पर यह निर्णय पार्टी व कार्यकताओ को लेना है।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह,चन्दा सिंह, युवक कांग्रेस के जफर हैदर, मनोज डालमिया, आकाश साहू,जाकेश राजवाडे,विजय राजवाडे सहित अन्य उपस्थित थे।
विरासत और उषा ……!
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह जिले के वरिष्ठ विधायक खेलसाय सिंह की पुत्र वधु है।चर्चा है कि खेलसाय सिंह की वे विरासत सम्हाल सकती है।इस लिहाज से वे सक्रिय सियासत भी कर रहीं है।हालांकि दिल्ली अभी दूर है।चूंकि खेलसाय सिंह पूरे फार्म में है और 2023 के मैदान ए जंग के लिए पूरी तन्मयता से जुट गए है और वे गांव गांव एक किये हुए है।जिससे उनके विरोधियों के होश उड़े हुए है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur