Breaking News

अंबिकापुर@बाइक की टक्कर से घायल ठेला व्यवसायी की मौत

Share


अंबिकापुर,12 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। 8 फरवरी की रात को ठेला लेकर घर जा रहे व्यवसायी को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ठेला व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर पिता नारायण कश्यप उम्र 50 शहर के दर्रीपारा का रहने वाला था और बाजार में ठेला लगाकर सामान बेचने का काम करता था। 8 फरवरी की रात को 9 बजे दुकान बंद कर ठेला लेकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में बाइक क्रमांक सीजी 15सीपी 1456 के चालक जसवीर सिंह ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में भुवनेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply