जशपुरनगर ,10 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज आरबीआर एनईएस कॉलेज जशपुर में एक दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र जशपुर, जिला युवा अधिकारी सुश्री सुमेधा पवार, आरबीआरएनईएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वी.के.रक्षित, डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, प्राचार्य नव संकल्प और सहायक प्रोफेसर डॉ. विनय तिवारी उपस्थित थे। कार्यशाला में युवाओं को होने वाले विभिन्न विकर्षण और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में चर्चा की। इस दौरान युवाओं के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र किया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के संबंध में कुछ सवालों के जवाब दिए। साथ ही अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करके खुद को युवाओं से जोड़ा गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकाखण्डों से करीब 200 युवाओं ने भाग लिया।
स.क्र./250/नूतन फोटो क्रमांक- 01 से 04
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur