Breaking News

अंबिकापुर@स्व.देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Share


अंबिकापुर,10 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव की तृतिय पुण्यतिथी पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्थित राजीव भवन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गोविंद शर्मा, औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया। श्रद्धांजली सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, महापौर डॉ. अजय तिर्की, पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं विनय शर्मा, मो. इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, मुनेश्वर राजवाड़े, मदन जायसवाल, प्रमोद चैधरी, आशीष वर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, अनिमेष सिन्हा, शकीला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। वहीं महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी सीमा सोनी के नेतृत्व में चिकित्सा महाविद्यालय के मातृशिशु विभाग में नवजात शिशुओं को नये वस्त्र दिये गये। अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजनों को कंबल वितरण भी किया गया। इस दौरान गीता प्रजापति, निर्मला केहरी, हीरो बड़ा, चित्रा मिश्रा, पूर्णिमा सिंह, सरला राय, सुषमा चंद्राकर, गीता टोप्पो, नुजहत फातमा, फौजिया नाज, गीता श्रीवास्तव, मालती सिंह, उषा शर्मा, शालिनी नंदा, हमीदा आदि कार्यकर्ता मौजूद थी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply