Breaking News

लखनपुर@स्वयं सहायता समूह के 40 महिलाओं को रेशम धागा निकालने दिया गया प्रशिक्षण

Share


लखनपुर,09 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के निर्देशानुसार लखनपुर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे बिहान के डीपीएम राहुल मिश्रा के मार्गदर्शन में लखनपुर विकासखंड के ग्राम पूहपुट्रा स्थित आदर्श गौठान में रीपा अंतर्गत रेशम धागा निकालने हेतु स्वयं सहायता समूह की 40 महिलाओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। तथा रेशम विभाग के एसएल सिंह, पंकज चौबे सहित मास्टर ट्रेनर द्वारा रेशम धागा निकालने का प्रशिक्षण 40 महिलाओं को देते हुए रेशम विभाग के अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी साथ ही रेश्म विभाग से जुड़कर कैसे लाभ लिया जा सकता है। विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य कर कैसे लाभ लिया जा सकता है इस संबंध में विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी गई ।इस दौरान बिहान योजना के बी पी एम मनोज किस्पोट्टा यंग प्रोफेशनल अभिषेक पटेल बिहान के समस्त अमला उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply