Breaking News

अंबिकापुर,@पिकअप की टक्कर से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Share

 

अंबिकापुर, 05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। पिकअप की टक्कर से एक ग्रामीण गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुखमेत पनिका उम्र 80 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुनकुरी का रहने वाला था। शनिवार की शाम को बतौली थाना चौक के पास पिकअप क्रमांक यूपी 46टी 6372 के चालक ने उसे टक्कर मार दिया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज ेके लिए शांतिपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply