Breaking News

अंबिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

Share

 

अंबिकापुर,05 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलराज पिता गंभीर सिंह उम्र 40 वर्ष मोरगाा थाना पोड़ी जिला मनेन्द्रगढ़ का रहने वाला था। वह 3 फरवरी की शाम को बाइक से कहीं जा रहा था। लाई पोड़ी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply