प्रतापपुर,03 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। पहिया क्षेत्र की जनपद सदस्य,ग्राम पंचायत के सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।खुंशी में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने उनका अभिनंदन किया।ज्याददतर लोग भाजपा से जुड़े थे और इनका कांग्रेस प्रवेश लॉक अध्यक्ष कुमार सिंह देव और शक्कर कारखाना उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे के प्रयास से हुआ है।
प्रतापपुर लॉक में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुक्रवार को मजगवां,खुंशी और लोलकी पहुंची जिसमें स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह भी शामिल हुए।पदयात्रा के दौरान पहली आमसभा खुंशी में आयोजित हुई जहां डॉ प्रेमसाय सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि यह अभियान भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ है जिसका उद्देश्य आप सभी को एकजुट करते हुए केंद्र की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकना है।जब से केंद्र में भाजपा की सरकार है देश में तनाव और नफरत की स्थिति है।हम सभी कांग्रेस के सिपाही केंद्र में मोदी सरकार की अक्षमता, जन-विरोधी नीतियाँ, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति जिस वजह से गंभीर बेरोजगारी, महंगाई, विाीय संकट और आर्थिक बर्बादी जैसे मुद्दे आपके सामने रखने तथा सच से अवगत कराने अभियान के जरिये निकले हैं।उन्होंने ग्रामीणों को छाीसगढ़ सरकार की कई योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि वे सभी ग्रामीणों के हित में काम कर रहे हैं।लोलकी में भी आमसभा का आयोजन किया गया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सम्बोधित किया।खुंशी में कार्यकम के दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पहिया के सरपंच रूद्र प्रसाद, जनपद सदस्य कांति नाग एवं उनके पति व पूर्व में विधानसभा चुनाव लड़ चुके पवन नाग के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस की सदस्यता ली।कार्यक्रम के पश्चात लोलकी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं ने कला विषय के शिक्षक की मांग की जिस पर मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया।महामाया शक्कर कारखाना के अध्यक्ष विद्यासागर सिंह,विधयाक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मंजू संतोष मिंज, लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता,सतीश चौबे,नगर पंचायत जरही के अध्यक्ष बीजू दासन,सेक्टर प्रभारी रवि शंकर गुप्ता, जनपद सदस्य सुरेश केराम नगर पंचायत जरही के एल्डरमैन राम प्रवेश यादव व अन्य उपस्थित थे।
लोलकी जलाशय के
लोकार्पण के साथ विकास
कार्यों का किया भूमिपूजन
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने जल संसाधन विभाग द्वारा बनाये लोलकी जलाशय का लोकार्पण किया।खुंशी में 14 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़क एवं चार लाख की लागत से बनने वाले नाली का भूमि पूजन किया।इनके साथ लोलकी में भी 14 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया।इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि छाीसगढ़ में वर्तमान सरकार पूरे प्रदेश के विकास ने लिए प्रतिबद्ध है।यही कारण है कि सड़क पूल पूलिये सहित अन्य विकास कार्य कर रही है।किसानों को सिंचाई सुविधा मिले इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं,बांध व अन्य निर्माण कराए जा रहे हैं।लोलकी जलाशय इसी सोच के साथ बनाया गया है जिसका फायदा किसानों को मिलेगा।यहां जनप्रतिनिधियों के साथ संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता सीपी धुर्वे, उपयंत्री पी एक्का,एसडीओ आरईएस लवली चौधरी व अन्य उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur