Breaking News

अंबिकापुर,@दिव्यांग ऑटो ड्राइवर की गुंडागर्दीः कॉलर पकडक¸र की आरक्षक की पिटाई, ये है मामला

Share


एक व्यक्ति को ऑटो से टक्कर मारने की सूचना पर शहर के हरसागर तालाब के पास ऑटो चालक को पकडऩे गए थे 2 पुलिसकर्मी, इसी बीच वह आरक्षकों से भिड़ गया

अंबिकापुर, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। शहर के हरसागर तालाब के पास एक दिव्यांग ऑटो चालक की दिनदहाड़े गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑटो चालक ने गुंडागर्दी भी की तो पुलिस के साथ। दरअसल 1 फरवरी की दोपहर ऑटो ड्राइवर ने एक व्यक्ति को वाहन से टक्कर मार दी थी। लोगों की सूचना पर 2 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसी बीच ऑटो ड्राइवर ने एक आरक्षक का कॉलर पकडक¸र उसे थप्पड़ जड़ दिया। आरक्षकों ने दिव्यांग समझकर उसकी वहां पिटाई नहीं की और पकडक¸र थाने ले गए। अब सोशल मीडिया में आरक्षक को थप्पड़ मारने का यह वीडियो जमकर वायराल होरहा हैं
शहर के हरसागर तालाब के पास रहने वाला विजय रजक पिता प्रयाग रजक एक पैर से दिव्यांग है, वह इन दिनों ऑटोरिक्शा चलाता है। वह नशा भी करता है। 1 फरवरी की दोपहर उसने मोहल्ले में ही एक व्यक्ति को अपने ऑटो से टक्कर मार दी थी। इसके बाद वहां के लोगों ने उसे पकड़ लिया तो वह गाली-गलौज करने लगा।
टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 2 आरक्षक मौके पर पहुंचे।जब पुलिसकर्मी उसे ले जाने लगे तो उसने एक आरक्षक की वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और उसे थप्पड़ जड़ दिया।
उसने आरक्षक के ऊपर कई बार मुक्के से प्रहार किया। इस बीच पुलिसकर्मी उसे वहां से किसी तरह पकडक¸र थाने ले गए। बताया जा रहा है कि वह नशे में था। पुलिस ने दिव्यांग ऑटो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी हैं
ब्राउनशुगर के मामले
में जा चुका है जेल

सूत्रों के अनुसार दिव्यांग ऑटो ड्राइवर पूर्व में ब्राउनशुगर (ख्ह्म्श2ठ्ठ ह्यह्वद्दड्डह्म्) की बिक्री करता था, इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। बताया जा रहा है कि पूर्व में वह सामान्य व्यक्ति की तरह ही चलता था लेकिन एक दुर्घटना में उसका एक पैर कट गया था।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/कोरिया@कटोरा पंचायत में हैंडपंप का जल खेल,मंदिर,राशन दुकान और सड़क छोड़ सीधे पहुंचा निजी खेतों में पानी

Share शासकीय योजना या निजी सिंचाई मिशन? कटोरा पंचायत में हैंडपंप खनन पर उठे गंभीर …

Leave a Reply