Breaking News

अंबिकापुर@सोनार उत्थान समाज की बैठक संपन्न

Share


अंबिकापुर, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। सोनार उत्थान समाज की बैठक का आयोजन पंचदेव मंदिर मायापुर के प्रांगण में किया गया जिसमें प्रमुख विषय सरगुजा जिला के युवा जिला अध्यक्ष अंबिकापुर लॉक अध्यक्ष महिला लॉक अध्यक्ष युवा लॉक अध्यक्ष का मनोनयन किया जाना था आज की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में परशुराम सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी उपस्थित थे इनके मार्गदर्शन में सभी अध्यक्षों को मनोनीत किया गया पर्यवेक्षक मंडल के सम्माननीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे प्रमुख सलाहकार प्रदेश सुरेश सोनी संभाग अध्यक्ष शिवराम सोनी सरगुजा जिला अध्यक्ष रघुनाथ सोनी इस बैठक में उपस्थित थे।इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई के स्वर्णकार समाज के महासचिव गणेश सोनी जी उपस्थित थे बैठक की अध्यक्षता श्री बजरंगी सोनी ने की इस बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने सर्व सहमति से युवा का जिला अध्यक्ष जवाहर सोनी अंबिकापुर लॉक के लॉक अध्यक्ष रणविजय सोनी महिला लॉक अध्यक्ष रश्मि सोनी युवा लॉक अध्यक्ष अनमोल सोनी को बनाया गया इस मनोनयन की अनुशंसा रघुनाथ सोनी एवं जवाहर सोनी ने प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी एवं संभाग अध्यक्ष से की इन्हें मनोनीत किए जाने की मांग की इस मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरगुजा संभाग प्रभारी एवं संभाग अध्यक्ष ने सहमति प्रदान की एवं सभी को मनोनीत किए जाने के बाद पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सभी पदाधिकारियों ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की मंच पर समाज के वरिष्ठ विश्वनाथ सोनी महामंत्री संजू सोनी रंजना सोनी अंबिका सोनी राजू सोनी श्री प्रकाश सोनी लड्डू सोनी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन रविकांत सोनी ने किया।इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या मे पदाधिकारी एवं सम्मानीय समाज के सदस्य सीनियर महिला युवा उपस्थित थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply