अंबिकापुर, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। होटल में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दी है। जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार मैनेजर हैप्पी हावर्स साकिन बनारस रोड गांधीनगर द्वारा थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 31 जनवरी को रात में होटल बंद करते समय नगद 10000 रूपय एवं दूकान मे प्रयाग करने वाला मोबाइल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर सदर धारा 457, 380, 34 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा चोरी के मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं इसी क्रम मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे द्वारा मामले मे जांच विवेचना कर संदिग्धो की धरपकड़ की गई, मुखबीर सुचना पर अकरम अंसारी साकिन पर्राडांड एवं देवा अम्बस्ट साकिन सकालो गांधीनगर से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पी जी कॉलेज के तरफ से हैप्पी हावर्स होटल मे पीछे से घुसकर लेकर मे रखा रकम 10000 नगद एवं 01 नग मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया गया, चोरी की गई रकम को आपस मे बांटना बताये जो आरोपियों के कजे से नगद 7850 रूपय बरामद किया गया एवं आरोपियों की निसानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया हैं, बाकि बचा रकम खाने पिने मे खर्च होना बताया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्रनाथ दुबे , सउनि अनिल सिंह, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह , प्रविंद्र सिंह, दिलबोधन, श्याम लाल, उमाशंकर साहू, जोधन राम शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur