Breaking News

अंबिकापुर@नगर निगम की सप्लाई पानी में निकला सांप,वार्डवासियों में हडक¸ंप

Share


अंबिकापुर,02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। नगर निगम के पानी सप्लाई नल से सांप की तरह बाल से भी पतला एक जीव निकलने से लोगों में हडक¸ंप मच गया। यह घटना शहर के केदारपुर स्थित सहेली गली की है। सुबह पानी भरते समय एक घर में लगे नल कनेक्शन से सांप निकलने से लोगों में खलबली मच गई और नगर निगम के इस अव्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। सूचना पर वार्ड के पार्षद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी नगर निगम को दी।
शहर के केदारपुर सहेली गली निवासी महिला प्यारी देवी ने बताया कि गुरुवार की सुबह नगर निगम के नल से पानी भर रहे थे, उसी दौरान करीब 1 फीट का बाल की तरह पतला सांप नल से निकला और नल के नीचे रखे टब में गिरा और सांप की तरह पानी में चल रहा था। इससे समझा जा सकता है कि नगर निगम लोगों को किस तरह के पानी पीला रहा है। शुद्ध पानी देने की बात करते हैं और आए दिन कहीं न कहीं नगर निगम के नल से कीड़े निकल रहे हैं, तो कहीं साफ पानी नहीं आ रहा है। वहीं नगर निगम की सप्लाई पानी में सांप निकलने से परिवार के साथ-साथ वार्डवासी डरे हुए हैं। क्योंकि रोज उसी पानी को पूरे परिवार व आसपास के लोग पीते हैं, इस घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग इस अजीब से जीव को देखने इकट्ठा हो गए।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply