Breaking News

नई दिल्ली@मुर्मू ने शांति भूषण के निधन पर जताया शोक

Share


नई दिल्ली ,01 फ रवरी २०२३ (ए)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पूर्व कानून मंत्री और वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुर्मू ने ट्वीट किया, महान वकील और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री शांति भूषण जी के निधन से एक युग अंत हो गया है। वह हमेशा अपनी मान्यताओं के लिए खड़े रहे। उन्होंने न्यायशास्त्र के साथ-साथ राजनीति पर भी अपनी छाप छोड़ी हैं। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं।
मोरारजी देसाई सरकार में कानून मंत्री रहे वरिष्ठ अधिवक्ता शान्ति भूषण (97) का मंगलवार को निधन हो गया था।
भूषण 1960 के दशक के आखिरी वर्षों में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कांग्रेस से निष्कासन के दौर में बने संगठन (कांग्रेस ओ) पार्टी के सदस्य थे। इस पार्टी का 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया। वह आपात काल के बाद 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी की जीत के बाद बनी मोरारजी देसाई सरकार में कानून मंत्री बनाये गये थे। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी जुड़ गये थे।
लोकपाल के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले में भी उन्होंने सहयोग किया था। भूषण और उनके पुत्र प्रशांत भूषण 2012 में आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे, हालांकि दोनों ने जल्द ही पार्टी से किनारा कर लिया था।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 26 JULY 2026

Share 26 JULY 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply