भर्ती मरीजों की जानकारी लेकर बेहतर ईलाज हेतु निर्देश दिए
सूरजपुर, 01 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने आज जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जिला चिकित्सालय में प्रदाय की जा रही सुविधाओं, जिला चिकित्सालय में हो रहे पुताई कार्य एवं अन्य निर्माण हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर लॉक के स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों, वार्ड संबंधित जानकारी ली तथा सभी मरीजों को बेहतर ईलाज हेतु निर्देशित किया एवं चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई करने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रवि सिंह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर एस सिंह , अनुविभागीय अधिकारी, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक,डा आर के त्रिपाठी तहसीलदार संजय राठौर सूरजपुर, आवासीय चिकित्सा अधिकारी, डा वी भी टोप्पो अस्पताल सलाहकार निलेश गुप्ता जिला चिकित्सालय सूरजपुर सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur