Breaking News

अम्बिकापुर@ मंदिर में तोडफोड होने के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Share


महिला द्वारा कुंठित होने पर घटित की गई थी घटना
थाना कोतवाली द्वारा महिला के विरुद्ध की गई विधिसंगत कार्यवाही

अम्बिकापुर, 30 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। प्रार्थी शिवप्रताप सिंह बौरीपारा अम्बिकापुर द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में तोडफोड करने की शिकायत दर्ज कराया गया था, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में सदर धारा 295 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर वेवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में मामले के आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला. नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजलाला (भा.पु.से), पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में मामले के आरोपी की पतासाजी की जा रही थी एवं घटनास्थल के आस पास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले जा रहे थे, पतासाजी दौरान आस पास की एक महिला के संदिग्ध गतिविधि की सुचना पुलिस टीम को प्राप्त हुई थी, उक्त महिला से पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो महिला द्वारा कुंठित होकर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया मामले में महिला के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही में थाना प्रभारी रुपेश नारंग, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सउनि भुपेश सिंह, मनोज उपाध्याय, विवेक पाण्डेय, संजय गुप्ता, प्र.आर. अमित प्रताप सिंह, आर. जयदीप सिंह, अमित विश्वकर्मा, सतेन्द्र दुबे, ब्रिजेश राय, विकास सिंह, धीरज सिंह, तथा अन्य सक्रीय रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply