Breaking News

अम्बिकापुर@जइफ का पूरा हुआ पक्के आशियाने का सपना

Share


अम्बिकापुर,30 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। मैनपाट जनपद के रोपाखार निवासी किसान जइफ को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्का आवास बन गया है जिससे अब उनका पक्के आशियाने का सपना पूरा हो गया है।
खेती किसानी से अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जइफ को शहर के पक्के मकान को देखकर खुद का पक्का मकान होने की चाहत थी लेकिन आर्थिक तंगी के कारण चाहकर भी चाहत पूरी नहीं हो पा रही थी। वर्ष 2019-20 में जइफ को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ और योजना की राशि एवं स्वयं के बचत पैसों से पक्का आवास बनकर तैयार हो गया है जिसमें परिवार के साथ खुशी-खुशी जीवन गुजार रहे हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply