Breaking News

अंबिकापुर,@वेदान्त बने भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Share


अंबिकापुर,२4 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपनी नई कार्यकारणी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की सहमति से घोषित कर दी है, जिसमें सरगुज़ा जिले से वेदान्त तिवारी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। वेदान्त पिछले 12 वर्षों से भाजपा युवा मोर्चा में कार्यरत हैं, साथ ही केन्द्रीय मंत्री व सांसद सरगुज़ारेणुका सिंह जी के प्रतिनिधि भी हैं।
लम्बे समय से राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत वेदान्त के अनुभव का लाभ प्रदेश भाजयुमों के नवगठित टीम को मिलेगा। वेदान्त ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत समेत जि़ले के वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। वेदान्त तिवारी की नियुक्ति से प्रदेशभर के उनके शुभचिंतकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply