सुकमा, 23 जनवरी २०२३ (ए)। जिले के चिंतलनार से करीब 02 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोत्तागुड़ा मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य में लगे 02 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। हालांकि आगजनी के दौरान किसी भी जनहानि की खबर घटना स्थल से सामने नहीं आई है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने आगजनी की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने आगजनी की है, सुरक्षाबल के जवानों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur