Breaking News

अंबिकापुर@राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ताइक्वांडो खिलाडि़यों का हुआ चयन

Share

अंबिकापुर 22 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। 18वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक कोरबा में किया जाना है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने हेतु सरगुजा जिला में सलेक्शन प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी को अम्बिकापुर ताईमडो प्रशिक्षण केन्द्र पीजी कॉलेज ग्राउंड में किया गया। चयन प्रतियोगिता का आयोजन सरगुजा ताइमंडो संघ के अध्यक्ष शैलेंन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में 118 खिलाडिय़ों ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को 18वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। चयन प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से सौरभ फिलिप, रवि शंकर त्रिपाठी, सरगुजा ताइमंडो संघ के सचिव अशोक तिर्की, प्रिंस विश्वकर्मा, जॉनी एसके, पुलिस लाइन ताइमंडो क्लास के कोच राधेश्याम मानिकपुरी, देव कश्यप, उदयपुर के कोच श्रीनाथ, सीतापुर के कोच संजय खेस, मैनपाट के कोच चांदनी पैकरा, प्रतापपुर के कोच बलराम ठाकुर, लखनपुर के कोच देवीचंद बैग, लुण्ड्रा के कोच पंकज मिंज, पीजी कॉलेज ट्रेनिंग सेंटर के कोच गन्नू खत्री, रेफरी नितिन श्रीवास्तव व चंदू मिंज शामिल रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply