Breaking News

अंबिकापुर,@सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत दूसरा गंभीर

Share


अंबिकापुर, 22 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पप्पू पैकरा पिता समय लाल कंवर उम्र 27 वर्ष खडग़ांवा थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर का रहने वाला था। वह अपने साथी सीधमा निवासी राजू पैकरा के साथ अंबिकापुर में रहकर मजदूरी का काम करता था। शनिवार को दोनों बाइक से घर से अंबिकापुर आ रहे थे। रास्ते में छतरपुर के पास पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्म हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पप्पू पैकरा की मौत हो गई। जबकि राजू का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

कोरिया/रायपुर,@ आयुष चिकित्सकों के हक की बुलंद आवाज,डॉ. भुवन भास्कर साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share संविदा पद बढ़ाने और 2022 से लंबित नियमित भर्ती शुरू करने की मांग, कहा-आयुष …

Leave a Reply