Breaking News

अंबिकापुर,@चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी भावनाओं को उकेरा

Share

इप्टा द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 50 स्कूल के बच्चे हुए शामिल
अंबिकापुर, 22 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) अम्बिकापुर द्वारा स्कूल स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता 4 वर्गों में सम्पन्न हुई। लगभग 40 से 50 विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थिओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वनों, राष्ट्रीय एकता, भ्रष्टाचार, मंदिर-मस्जिद में सौहार्द, किसान, जल, पर्यावरण, प्राकृतिक, राजनीति एवं विविध विद्याओं पर आधारित चित्र बनाए गए। जो कि विभिन्नता में एकता की प्रस्तुति थी। इप्टा की तरफ से इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार तपन बनर्जी इप्टा के सहयोगी प्रह्लाद गोयल दम्पति, मजदूर नेता जितेन्द्र सिंह सोढ़ी, पार्षद रिन्कु वर्मा, इप्टा के वरिष्ठ सदस्य डॉ. आशा शर्मा एवं विजय गुप्त का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया। इस प्रतियोगिता का यह 34वां वर्ष था। कई वक्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों को कला से जोडऩे और एक अच्छे नागरिक में बदलने का प्रयास इप्टा अम्बिकापुर को इतिहास में जगह प्रदान करता है। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष अंजनी पाण्डेय, सचिव संदीप कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संजय मनवानी, वरिष्ठ सदस्य राजेश मिश्रा, प्रितपाल सिंह अरोरा (पूर्व अध्यक्ष), वेद प्रकाश अग्रवाल, कृष्णानंद तिवारी, जयेश वर्मा, प्रियंका पाण्डेय, अंबिका खेमरिया, शहीद भगत सिंह अकादमी के चरण प्रीत सिंह, टिया विश्वकर्मा लगातार कार्यरत रहे। विशेष सहयोग दिनेश कुमार पाण्डेय, करूणा पाण्डेय का रहा। अम्बिकापुर नगरपालिका निगम, प्रदीप गुप्ता एवं गोयल का आभार व्यक्त किया गया। इस प्रतियोगिता में केशवपुर के आत्मानन्द स्कूल , आशा निकुंज के मूक बधिर बच्चों एवं लुड्रा विद्यालय के प्रतियोगी बच्चों ने भाग लिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply