Breaking News

सूरजपुर@श्रम विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने मारा छापा

Share

सूरजपुर 06 नवम्बर 2021(घटती-घटना)। श्रम विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत संस्थानों, दुकानों आदि में गुमास्ता एक्ट के तहत जिले में निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन खुले हुए दुकानों पर कार्यवाही करते हुए 11 संस्थानों, दुकानों से 6700 रुपये की राशि वसूल की गई है। साथ ही उन संस्थानों को निर्देशित भी किया गया कि भविष्य में जिले में निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन दुकान खुले पाये जाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जायेगी। संयुक्त टीम के माध्यम से सभी संस्थानों, दुकानों को निर्देशित कि गया कि गुमास्ता एक्ट के तहत जिले में निर्धारित साप्ताहिक अवकाश के दिन अपने दुकान, संस्थान बंद रखें तथा श्रमिकों को एक दिवस की साप्ताहिक अवकाश का लाभ लेने दे।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply