Breaking News

अंबिकापुर,@अंबिकापुर के फल व्यवसाई को गिरफ्तार कर ले गई कश्मीर की पुलिस

Share


अंबिकापुर, 18 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। कश्मीर के बारामुला जिले की पुलिस ने अंबिकापुर आकर एक फल व्यवसाई को गिरफ्तार किया है। फल व्यवसाई प्रभु गुप्ता अंबिकापुर नामनाकला का रहने वाला है। इस पर कश्मीर के एक फल व्यवसाई से करीब 3 करोड़ का फल खरीद कर रुपए नहीं देने का आरोप है। कश्मीर पुलिस ने अंबिकापुर कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी को धारा 420 के तहत गिरफ्तार कर ले गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभु गुप्ता अंबिकापुर के नमनाकला का रहने वाला है और फल का थोक व्यवसायी है। वह छठ के समय 10 से 15 ट्रक फल कश्मीर के बाराबुला के एक बड़े व्यवसायी से मंगाया था। जिसकी कीमत 3 करोड़ था। अंबिकापुर का फसल व्यवसायी डेढ़ करोड़ रुपए छठ बाद देने की बात कही थी। पर रुपए वापस नहीं कर रहा था। कश्मीर के फल व्यवसायी की रिपोर्ट पर वहां की पुलिस आरोपी को पकडऩे बुधवार की सुबह अंबिकापुर पहुंची। यहां कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी प्रभु गुप्ता को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply