Breaking News

अम्बिकापुर,@लंबे अंतराल बाद मकर संक्रांति पर इस बार फिर उड़ेगी पतंग

Share

अम्बिकापुर, 12 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। मकर संक्रांति के अवसर पर होने वाली पतंगबाजी की परंपरा को विलुप्त नहीं होने देना है। इसेर जिवित रखने की जरूरत है। उक्त बातें गुरुवार को सरगुजा सेवा समिति की अध्यक्ष रजनी रविशंकर त्रिपाठी प्रेस क्लब भवन में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल बाद इस बार 14 जनवरी मकर संक्रांति पर अम्बिकापुर में फिर से पतंग उड़ेगी। कोविड के चलते पतंग उत्सव का कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। इस बार धूमधाम से पतंग उत्सव का कार्यक्रम मल्टीपरपज स्कूल के मैदान में आयोजित किया गया है। पतंग उत्सव आयोजन इसलिए हो रहा है कि बच्चे इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपनी संस्कृति को पहचाने।
सरगुजा सेवा समिति के अखिलेश सोनी ने बताया कि पतंग उत्सव परंपरागत त्योहार है। इसे 14 जनवरी को मनाते हैं। आजकल के बच्चे इसे भूलते जा रहे हैं। यह उत्सव विलुप्त ना हो इसलिए बच्चों को प्रोत्साहित करने पतंग उत्सव कार्यक्रम कराया जा रहा है। इस उत्सव में बच्चे अधिक से अधिक भाग ले एवं इस परंपरागत त्यौहार को धूमधाम से मनाए। समिति के महासचिव संजय ने बताया कि हाईस्कूल मैदान में दो तरीके से पतंग उत्सव कार्यक्रम आयोजित है एक फैंसी पतंग प्रतियोगिता दूसरा पतंग काटो प्रतियोगिता है। इस उत्सव में 45 टीम भाग ले चुकी है। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पतंग उत्सव कार्यक्रम नि: शुल्क रखा गया है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागी को नगद राशि देने का भी प्रावधान किया गया है। जितने भी बच्चे इस उत्सव में भाग लेंगे उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय आने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।मैदान के अंदर पतंग और लटाई का स्टाल लगायाजाएगा।समिति की अध्यक्ष श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी ने अंबिकापुर नगर के अधिक से अधिक बच्चों से इस पतंग उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।प्रेस वार्ता के दौरान समिति के आकाश गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply