सूरजपुर, 11 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।बीते मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पर्री में एक व्यक्ति तलवार लेकर लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भय दिखाकर डरा-धमका रहा है। सूरजपुर की पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पर्री में घेराबंदी कर विजय पिता झेलसाय उम्र 29 वर्ष को पकड़ा जिसके कजे से लोहे का तलवार को जप्त धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर प्रकाश राठौर, एएसआई नंदलाल सिंह, प्रधान आरक्षक लखेश साहू, आरक्षक राधेश्याम साहू, लक्ष्मी नारायण मिर्रे, दुबे सिंह सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur