Breaking News

अंबिकापुर@पड़ोसी के यहां खेलने गए बालक की घर के पीछे डबरी में गिरने से मौत

Share


अंबिकापुर, 09 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।पड़ोसी के यहां खेलने गया बालक घर के पीछे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक पानी में रहने से वह अचेत हो गया। जानकारी मिलने पर परिजन ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कृष्णा सिंह शहर के महामायापारा का रहने वाला है। वह हल्वाई का काम करता है। वह रविवार को काम करने गया था। शाम को वापस घर लौटा तो उसका 8 वर्षीय बेटा नहीं दिखाई दिया। पत्नी से बच्चे के बारे में पूछने पर वह बताई की पड़ोसी अमृत विश्वकर्मा के घर खेलने गया है। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो पति-पत्नी उसे खोजने निकले। पड़ोसी के घर के पीछे गए तो समरसिबल पंप चलाने के लिए बनाए गए डबरी के पास बच्चे का चप्पल दिखा। लोगों ने जाकर देखा तो डबरी के पानी में बच्चा डूबा था। परिजन उसे बाहर निकाले और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

कोरिया/रायपुर,@ आयुष चिकित्सकों के हक की बुलंद आवाज,डॉ. भुवन भास्कर साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share संविदा पद बढ़ाने और 2022 से लंबित नियमित भर्ती शुरू करने की मांग, कहा-आयुष …

Leave a Reply