कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के दिए निर्देश
सूरजपुर, 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 हेतु कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का ऑनलाईन पंजीयन दिनांक 02 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक है। कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्रभारी एवं प्रधान पाठकों को शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश दिए है कि उपरोक्त प्रवेश परीक्षा हेतु अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन हो सके एवं उन्हें इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हो सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur