नई दिल्ली,03 नवम्बर 2021 (ए)। भारतीय वायुसेना के दिग्गज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह साल 2019 फरवरी में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तानी वायुसेना के बीच हुए डाग फाइट में शामिल थे। इस दौरान एफ -16 लड़ाकू विमान को गिराने के लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि वायुसेना के इस अधिकारी को आइएएफ द्वारा ग्रुप कैप्टन के पद पर पदोन्नति के लिए मंजूरी दे दी गई है। ग्रुप कैप्टन का पद भारतीय सेना में एक कर्नल के बराबर होता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur