कुसमी, 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। विकासखण्ड कुसमी क्षेत्र में रहने वाले लोग कड़ाके की ठंठ का एहसास कर रहे है, पिछले एक दो दिन से तो कुछ ज़्यादा ही ठंठ बढ़ गई है आज मंगलवार सुबह सुबह कोहरा से प्रकृती ढकी हुई दिखी साथ ही शीतलहर भी चल रही थी, कई लोगो की सुबह भी आज देर से हुई मौसम के मिजाज को देख कर लगता है कि अभी और ठंठ पडने वाली है लोगो ने इस तरह की ठंठ से बचने के लिये ज्यादातर लोग दिनभर गर्म कपड़े के साथ अलाव जलाकर तापते हुये नजर आये,दरसल जानकारी के मुताबिक आप पाठकों को यह बता दे कि हमारे छाीसगढ़ प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कहे जाने वाला गोरलाटा पहाड़ कुसमी विकासखण्ड के ईदरी पाठ ग्राम में पड़ता है, कुसमी सामरी पाठ पठारी क्षेत्र है,और यही कारण माना ज्यादा की कुसमी सामरी पाठ क्षेत्र अन्य जगहों की अपेक्षा कुछ ज़्यादा ही ठंठ पड़ती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur