Breaking News

सूरजपुर@जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमार सिंह मरावी ने दो दिवस के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया

Share


सूरजपुर, 03 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिंह मरावी को ग्राम पंचायत पकनी आश्रित ग्राम ट्डी झरिया के ग्रामीणों ने गांव का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब होने की जानकारी दी जिस पर तत्काल बिजली विभाग सूरजपुर से बात कर दो दिवस के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा है। बताया कि यह क्षेत्र में हाथी प्रभावित क्षेत्र है कभी भी हाथी कभी भी आ सकते हैं इसके अतिरिक्त रवि फसल गेहूं बोने है सरसों बोने है चना मटर सब कुछ हम लोग बिजली के भरोसा ही खेती किए हैं। अगर एक दो पानी हम लोग नहीं पटा पाए समय पर तो हम लोग का लाखों का नुकसान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमार सिंह मरावी ने आश्वासन दिया कि दो दिवस के अंदर ट्रांसफार्मर लगाने को कहा है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भजन सिंह मरावी सेक्टर के प्रभारी फकरु दिन रामप्रसाद ,जय सिंह राजकुमार तथा अन्य कूड़ाकु समाज वहां पर उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर@मानसून की दस्तक से पहले बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

Share रायपुर,12 जून 2026। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कदम रखने से पहले ही मौसम …

Leave a Reply