बहरूपिया प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने दिए गई महत्वपूर्ण संदेश
राजनीति में मतदाताओं को लोभी समझते हैं नेता
मनेंद्रगढ़ बहरूपिया प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे गुलाब कमरो, चिरमिरी में आयोजित होने वाले के मुख्य अतिथि होंगे विनय जयसवाल
बहरूपिया प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने बताया कैसी हो रही है राजनीति और मोबाइल कैसे कर रहा लोगों एक दुसरे से दूर
-रवि सिंह-
मनेंद्रगढ़ 1 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। एक ही विधानसभा में दो अलग-अलग क्षेत्र में आयोजित हो रहे बहरूपिया प्रतियोगिता में मनेंद्रगढ़ बहरूपिया प्रतियोगिता संपन्न हो गया तो वही चिरमिरी क्षेत्र में होने वाला प्रतियोगिता आगामी दिन संपन्न होगा। एक विधानसभा में यह प्रतियोगिता में दो अलग अलग क्षेत्र में आयोजित होता है मनेन्द्रगढ़ के बहरूपिया प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पर रहा विधायक गुलाब कमरों का कबजा तो ही चिरमिरी में होने वाले प्रतियोगिता में विधायक विनय जायसवाल का रहेगा कब्जा। मनेंद्रगढ़ में आयोजित बहरूपिया प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने कई ऐसे संदेश भी बहरूपिया के चेहरे में समाज के सामने रखा जो इस समय देखा या सुना जा सकता है कहीं ना कहीं बहरूपिया प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने आज की राजनीति को लेकर भी अपनी प्रदर्शनी दिखाते लोगों को समझाया कि नेताओं के भी चेहरे कोई बहरूपिया से कम नहीं है मतदाताओं को बहरूपिया बनकर ही अपने पक्ष में करने का प्रयास करते हैं।
ज्ञात हो की विलुप्त होती बहुरूपिया कला को मनेन्द्रगढ़ शहर ने तीन दशकों से जिंदा रखा है। आज के इस दौर में बहुरुपिया कला मनेन्द्रगढ़ में वर्षों से चली आ रही है। मनेन्द्रगढ़ सांस्कृतिक मंच ने स्वस्थ समाज निर्माण व विलुप्त होती बहुरुपिया कला को जिंदा रखने के उद्देश्य से लगातार 30 वें वर्ष बहुरूपिया प्रतियोगिता का आयोजन किया। दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 65 कलाकारों ने भाग लिया। यह कलाकार विभिन्?न वेश धारण कर नगर के सभी चौक-चौराहों पर घूमकर लोगों का मनोरंजन करते रहे। इनमें कोई कालिदास बना तो कोई कृष्ण। कलाकारों ने बेटी बचाओ का व नशामुक्त समाज का भी संदेश दिया। बहुरुपिया प्रतियोगिता में पहुंचे कलाकारों ने बताया कि मोबाइल और सोशल मीडिया के इस दौर में लोग ऐसी कला को भूलते जा रहे है। ऐसे में भारत की पारंपरिक कला बहुरुपिया कला को लोगो तक पहुंचाने वे हर साल नायर वेशभूषा में बहरूपिया बन अपनी कला का प्रदर्शन करते है।

कलाकारों के प्रदर्शन के आधार पर विधायक गुलाब कमरो ने पुरस्कृत किया गया
दोपहर 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कलाकार शहर के चौक-चौराहों में अपना प्रदर्शन करते रहे। कलाकारों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें विधायक गुलाब कमरो ने पुरस्कृत किया गया। खास बात यह है कि कलाकारों को नकद पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया जाता, बल्कि शहर के व्यापारियों द्वारा जो सामान दिया जाता है, उसी को कलाकारों में बांटा जाता है।

30 वर्षों से यह प्रतियोगिता अनवरत जारी
बहरहाल विलुप्त होती बहुरूपिया कला के संरक्षण के लिए मनेन्द्रगढ़ सांस्कृतिक मंच का यह प्रयास प्रसंशनीय है और यही वजह है कि लगातार 30 वर्षों से यह प्रतियोगिता अनवरत जारी है। हजारों की संख्या में मनेन्द्रगढ़ समेत आसपास के लोग इस कार्यक्रम का देखने पहुंचे।

बहरूपियों ने नेता बनकर पैसे देकर मांगी बोट
बहरूपिया प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी ने नेता बनकर जो संदेश दिए वह कहीं ना कहीं आज की राजनीतिक में बहुत सटीक बैठता है इस संदेश के माध्यम से उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने का भी काम किया और यह भी बताया कि मतदाताओं को नेता कहीं न कहीं बहरूपिया बनकर ही अपने जाल में फंसाते हैं चाहे वह पैसे का लोभ देकर या फिर अपनी अच्छाई बता कर फिर निर्वाचित होते ही उन्हीं मतदाताओं को उन्हीं के समस्याओं की स्थितियों में छोड़ देते हैं।

अवैध कार्यों पर भी बहरूपिया ने दी प्रदर्शनी
बहरूपिया प्रतियोगिता के प्रतिभागी ने अवैध कारोबार पर भी अपनी प्रदर्शनी से प्रकाश डालने का प्रयास किया और अवैध कार्यों को लेकर भी एक बड़ा संदेश लोगों के सामने रखा जो आज के समय बहुत तेजी से जिले में फैल चुका है अवैध कारोबार किस प्रकार अपनी जड़ें जमाया है यह कहीं ना कहीं इस प्रतियोगिता में भी बताने का प्रयास किया गया।

मोबाइल कैसे संबंधों को खा रहा
एक प्रतिभागी ने तो मोबाइल पर ही अपनी प्रदर्शनी दी और लोगों के बीच संदेश दिया कि मोबाइल लोगों के संबंधों को ही खाता जा रहा है मोबाइल ने ऐसे कई चीजें खा गया जो लोगों के बीच होनी थी जो आज नहीं रही, अब तो मोबाइल आपस के लोगों के संबंधों को भी खा रहा है अब आपस के संबंधों में कहीं न कहीं मोबाइल भी दूरियां बढ़या है अब लोग मोबाइल की वजह से मिलना छोड़ दिए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur