Breaking News

बैकुण्ठपुर@सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित किया गया साइकल

Share

बैकुण्ठपुर 31दिसम्बर2022(घटती-घटना)। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया में मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत सभी पात्र छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। शासन कि यह एक महती योजना है, जिससे अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालयों से जोड़ा रखा जा सके। और जो छात्रायें विद्यालय से दुरस्थ स्थान पर रहते हैं, वह भी सुगमता से विद्यालय आवागमन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयीन स्टाफ द्वारा उपस्थित लोगों को विद्यालय की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया गया।‌ विद्यालय परिवार को समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपध्यक्ष वेदांती तिवारी, जिला सदस्य श्रीमती सुनीता देवी कुर्रे, पूर्व जनपद सदस्य सोनू राज यादव, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुजीत सोनी, पूर्व जनपद सदस्य समयलाल यादव, एनएसयुआई के किशन तिवारी, सच्चिदानंद साहू, आकाश देवांगन एवं विद्यालय के प्राचार्य समेत पदस्थ शिक्षक गण उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply