अंबिकापुर, 29 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। ठंड में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव द्वारा चलाए जा रहे मुहिम के द्वारा गुरुवार को फिर शहर के अलग-अलग जगहों पर फुटपाथ पर झोपड़ी बनाकर सोने वाले लोगों को गर्म कपड़े प्रदान किया गया। मोहीम नवंबर से शुरू हुई है जो जनवरी तक चलेगी जिस पर समय-समय पर अलग-अलग जगहों पर गर्म कपड़े सदस्यों के द्वारा वितरित किए जाते हैं। पहले बस स्टैंड में सोने वाले लोगों को उसके बाद कंपनी बाजार के जरूरतमंदों को फिर महामाया मंदिर , हनुमान मंदिर के आसपास बैठे जरूरतमंदों को प्रदान किया गया। यह मुहिम लगातार जनवरी तक चलेगी जिस पर शुभम जायसवाल, राहुल सोनी ,अफताब अंसारी, अनिकेत, यासिर, बिट्टू, राहुल मौजूद थे जो इस कार्य पर लगे हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur