Breaking News

नई दिल्ली @ एक ही दिन में 12 इलाके सील

Share


नई दिल्ली , 02 नवम्बर 2021 (ए)। त्योहारों के बीच लोगों की लापरवाही और भीड़ का असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को राजधानी में 12 इलाकों को सील कर दिया है। यहां कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं। इन इलाकों में अगले 14 दिन के लिए सभी प्रकार की छूट रोक दी गई है। लोगों की निगरानी और कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए विभाग ने इन इलाकों में सिविल डिफेंस के जवानों को भी तैनात किया है। हालांकि, विभाग ने कंटेनमेंट जोन की जिलावार संख्या नहीं बताई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार तक राजधानी में 86 इलाके कंटेनमेंट जोन में थे, लेकिन पिछले एक दिन में 12 नए इलाकों को सील करने के बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 98 हो चुकी है। इससे पहले 29 अक्तूबर तक राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या 93 थी, लेकिन इसके बाद हर दिन कंटेनमेंट जोन की संख्या में कमी आई और इनका आंकड़ा कम होकर 86 तक आ चुका था, लेकिन दैनिक संक्रमित मामलों में 16 मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद कंटेनमेंट जोन में भी इजाफा हुआ है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा

Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …

Leave a Reply